दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। रविवार को दंतेवाड़ा के आवराभाटा इलाके में हुए ट्रेन हादसे में मारी गई 4 महिलाओं का गृहग्राम कुपेर में सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में बेहद गमगीन माहौल में एक साथ चार चिताएं सजाई गईं और आदिवासी परंपरा के अनुसार इनकी अंत्येष्टि की गई।
🔼 प्रतीकात्मक तस्वीर
Read More : शर्मनाक : ट्रेन हादसे में पैर कटने के बाद आधा घंटे तक ट्रैक पर छटपटाता रहा एक शख्स... मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग !
दुखद हादसे में गांव की चार महिलाओं की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा रहा। रिमझिम बारिश के बीच श्मशान में एक साथ चार चिताएं जल रही थी और इस बीच ऐसा कोई नहीं था जिसकी आंखें नम ना रही हों। हादसे की खबर मिलते ही रविवार को पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को गांव के किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला।
Read More : जब सोशल मीडिया में वायरल हुई तीजन बाई के निधन की अफवाह... तो अस्पताल से पंडवानी गायिका ने खुद भिजवाया संदेश, जानिए क्या कहा..!
अंतिम संस्कार के मौके पर शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देने क्षेत्रीय विधायक विधायक देवती कर्मा भी अतिसंवेदनशील गांव कुपेर पहुंची। वे परिजनों से साथ पैदल चलकर श्मशान स्थल भी गईं और मृतात्माओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, भाजपा कार्यालय में भी हादसे के दिन रविवार को ही कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने मृतात्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
Read More : जगदलपुर-रायपुर NH पर दर्दनाक सड़क हादसा : बालेंगा के पास कार और ट्रक में भिडंत, दो की मौके पर ही मौत, भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़े !
बता दें कि रविवार की सुबह आवराभाटा स्थित रेलवे ब्रिज में मालगाड़ी से कटकर कुपेर गांव की 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य महिलाएं इस दुर्घटना में घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब 6 महिलाएं कुपेर से कारली एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान एक मालगाड़ी की चपेट में आने से इनमें से 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

loading...

एक टिप्पणी भेजें