न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बिहार से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां दानापुर रेलमंडल के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह एक शख्स तूफान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका दायां पैर घुटने के नीचे से कट गया। ऐसे में लोग उनकी मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे।
Read More : बाथरूम की दीवार गिरने से CRPF का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, डीआईजी आॅफिस सुकमा में पदस्थ था जवान, रायपुर किया गया रेफर
संवेदनहीनता का आलम यह रहा कि जख्मी व्यक्ति को इलाज कराने ले जाने के बजाय तमाशबीन भीड़ वीडियो बनाने और फोटो खींचने में मशगूल रही। ट्रेन दुर्घटना का शिकार शख्स आधे घंटे तक ट्रैक पर छटपटाता रहा, लेकिन लोगों का दिल नहीं पसीजा।
करीब 40 मिनट बाद जीआरपी की टीम ने पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्हें इलाज नसीब हो सका। बता दें कि हादसे के शिकार रजडीहा गांव निवासी सीताराम तिवारी पेशे से शिक्षक हैं।
Read More : जब सोशल मीडिया में वायरल हुई तीजन बाई के निधन की अफवाह... तो अस्पताल से पंडवानी गायिका ने खुद भिजवाया संदेश, जानिए क्या कहा..!
ऐसा ही एक और वाक्या जामताड़ा (जमशेदपुर) के विद्यासागर स्टेशन पर रविवार को देखने को मिला। सुबह 8.40 बजे ट्रेन से उतरते वक्त सुब्दुडीह निवासी एक बुजुर्ग मो. हबीब अंसारी गिर पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से उनका दाहिना हाथ कट गया। वे गंभीर रूप से जख्मी थे और स्ट्रैचर पर तड़प रहे थे। लेकिन सिस्टम का नकारापन देखिए, उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाने के बजाय दूसरी ट्रेन के आने का इंतजार किया।

इसके पौने घंटे बाद 9 बजकर 25 मिनट पर एक मालगाड़ी में स्ट्रेचर के सहारे लादकर उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जाती है। लेकिन इससे पहले की अस्पताल पहुंचाया जा सके, यह शख्स अपनी जिंदगी की जंग हार चुका होता है। हैरानी तो तब होती है जब जिले में उपलब्ध 15 एंबुलेस में एक भी ऐसे नाजुक हालात में जरूरतमंदों को नसीब नहीं होती।
यह भी पढ़िए : LPG गैस एजेंसी के गोदाम में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फटने लगे 400 से ज्यादा सिलेंडर... जानिए फिर क्या हुआ
खबर बस्तर अपील : ऐसे हादसों के वक्त मोबाइल से फोटो लेने या वीडियो बनाने के बजाए पीड़ित की मदद कर हमें अच्छे नागरिक व इंसान होने का परिचय देना चाहिए। क्योंकि हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। सोचिए, इनकी जगह हमारा कोई अपना होता तो हम क्या करते..?
loading...

एक टिप्पणी भेजें