बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। यहां बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण को निशाना बनाया है। माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए 5 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।
🔼 सांकेतिक तस्वीर
Read More : दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल
बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। माओवादियों द्वारा जिन वाहनों को आग के हवाले किया गया है, उनमें एक हाइवा, एक पानी टेंकर सहित 3 मिक्सचर मशीन शामिल है। बताया गया है कि आगजनी की इस घटना में वाहनों के टायर जल गए हैं।

Read More : चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ...
बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दंगल कंपनी द्वारा बीजापुर से गंगालूर तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी काम में लगी वाहनों को माओवादियों ने डीजल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया है।

Read More : नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा !
नक्सलियों ने चेरपाल ग्राम के पास जिस स्थान पर इस वारदात को अंजाम दिया है वह चेरपाल कैम्प से महज 1 किमी दूर है। खबर यह भी है कि वारदात के बाद नक्सली, निर्माण स्थल से 40 बेग सीमेंट, वाइब्रेटर मशीन और अन्य निर्माण सामग्री भी अपने साथ ले गए हैं।

हालांकि, मौके पर नक्सली बैनर-पोस्टर आदि बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि इस इलाके में इससे पहले भी माओवादी, वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
Read More : सेप्टिक टैंक से मजदूर बाहर नहीं निकला तो... घर के लोग एक-एक कर टैंक के अंदर उतरते गए... और मौत की आगोश में समाते गए !

loading...

एक टिप्पणी भेजें