न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बुधवार की सुबह दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More : छेड़खानी से परेशान छात्रा ने SSP आफिस के सामने खुद पर छिड़क लिया पेट्रोल... पुलिस की मौजूदगी में किया ऐसा कि सब रह गए दंग !

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही वाल्वो बस इटावा-मैनपुरी हाईवे पर कीरतपुर चौकी के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा सुबह 6 बजे हुआ। इस हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 11 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Read More : अलग खबर : किसान के खेत से निकले जिस 'सोने' के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच चल रही थी तनातनी.... वह निकला 'नकली' !
प्रत्यक्षदर्शिेयों के मुताबिक बस बेहद तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान डिवाइडर से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। हादसे के बाद सड़क पर लाशें बिछ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया।

Read More : कोरबा में अजीबो-गरीब हादसा : सड़क में खेल रहे थे बच्चे... तभी सड़क के बीचों-बीच हुआ जोरदार धमाका और आग में झुलस गए 2 मासूम !
हादसे में घायलों को मैनपुरी जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मैनपुरी एसपी ने अभी तक इस हादसे में 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बस की छत पर भी करीब 35-40 सवारियां बैठी हुई थीं। मरने वालों में अधिकांश लोग इनमें से ही हैं।

loading...

एक टिप्पणी भेजें