बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर दिया। मारा गया माओवादी जनमिलिशिया मिलिट्री प्लाटून कमांडर बताया जा रहा है। फोर्स ने मौके से नक्सली के शव के अलावा हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया है।
बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने खबर बस्तर को बताया कि भैरमगढ़ के जारमोंगिया के जंगलों में शुक्रवार की सुबह फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग खड़े हुए।
Read More : पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा
मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बल के जवानों द्वारा घटना स्थल पर की गई सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त माओवादी मोती फरसा के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक मारा गया नक्सली, मिलिट्री प्लाटून कमांडर था।

Read More : स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए स्मार्ट कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !
एनकाउंटर के बाद नक्सली तो जान बचाकर भागने में कामयाब रहे लेकिन वे इसके शव को नहीं ले जा सके। जवानों ने मौके से 1 नग पिस्टल, 1 इंसास मैगजीन, जिंदा टिफ़िन बम, स्पाइक, विस्फोटक, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया गया है।

loading...

एक टिप्पणी भेजें