न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के धरमपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक किसान के खेत में सोने के जेवरों से भरा एक घड़ा मिला। कांसे के घड़े में सोने के आभूषणों के अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियां भी थी। यह खबर देखते ही देखते पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम खेत की ओर चल पड़ा।
Read More : आंधी-तूफान के बीच बारिश में बरगद पेड़ के नीचे खड़ा था युवक... अचानक बिजली कड़की और जमीन पर गिर पड़ा, और फिर..!
मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वह भी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई। सोने के जेवरों से भरा घड़ा खेत में मिला तो किसान जुगेश्वर राजवाड़े इस पर अपना हक जताने लगा। वहीं पुलिस शासकीय संपत्ति मानकर सोने से भरे मटके को अपने कब्जे में लेना चाहती थी। इसी बात पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच ठन गई। सुबह से लेकर शाम तक तनाव का माहौल बना रहा।
Read More : कोरबा में अजीबो-गरीब हादसा : सड़क में खेल रहे थे बच्चे... तभी सड़क के बीचों-बीच हुआ जोरदार धमाका और आग में झुलस गए 2 मासूम !
पुलिस का कहना था कि जिस किेसान के खेत में सोने के जेवर मिले हैं उसने शासकीय जमीन पर कब्जा जमा रखा है। लिहाजा प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और दिन भर सोने को लेकर माथापच्ची होती रही। देर शाम पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि जिस सोने के जेवरात व मूर्तियों के लिए बवाल मचा था वह नकली हैं।

Read More : पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल' जी... पूर्व प्रधानमंत्री का एम्स में चल रहा इलाज, जानिए अभी कैसी है हालत !
पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई कि किसी ने शरारतन किसान के खेत में सोने से भरे मटके को गाड़ दिया था। जिसे लेकर पुलिस व ग्रामीण आमने-सामने हो गए। वहीं पुलिस को आशंका इस बात की भी है कि संबंधित किसान ने ही सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने यह कारस्तानी की है। पुलिस इस दिशा में भी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

loading...

एक टिप्पणी भेजें