बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम से 15 किमी दूर पेगड़ापल्ली गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस के रिसाव से पिता पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 अन्य लोगों को हाॅस्पिटल में दाखिल किया गया है।
🔼 इसी सेप्टिक टैंक में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक पेगड़ापल्ली में इंजा परिवार के यहां एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। सेप्टिक टैंक के उपर शौचालय बनाया जा रहा है। सुबह सैप्टिक टैंक की सेंटरिंग के नीचे से बल्लियां निकालते वक्त ये हादसा हुआ। बताया गया है कि सुबह करीब आठ बजे लकड़ियों को निकालने मजदूर हरदास कश्यप (25) निवासी जगदलपुर अंदर गया।
Read More : नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा !
काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकला तो मकान मालिका इंजा मदनैया (55) (नारायणपुर वनोपज मण्डी के कर्मचारी) अंदर गए। जब वे भी नहीं निकले तो उन्हें देखने उनका पुत्र पंकज इंजा (26) (मदेदड स्कूल के क्लर्क) उतर गए। इसके बाद ग्रामीण इंजा शंकर अंदर गया। उसकी भी अंदर मौत हो गई।

🔼 टैंक के ऊपर बन बन रहा शौचालय
Read More : सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा
इसके बाद वहां मौजूद इंजा रामबाबू आदि, तिरलेश इंजा व पवन इंजा अंदर गए। तब उन्हें जहरीली गैस का पता चला और वे बाहर निकले। वे तीनों गंभीर है। इंजा रामबाबू आदि का जिला हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है जबकि तिरलेश व पवन को मददेड़ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मण्डी कर्मी नारायणपुर से कुछ दिनों पहले आए थे।
Read More : दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

loading...

एक टिप्पणी भेजें