पंकज दाऊद @ बीजापुर। कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को हुए आतंकी हमले में शहीद जवान वीवी बसंता कुमार (38) ने बस्तर के बीहड़ों में भी 3 साल तक सेवाएं दी थी। बीजापुर जिले में सीआरपीएफ की 85 बटालियन में तैनाती के दौरान सालभर पहले घाटी में सर्चिंग के दौरान बारूदी ट्रैप में फंस गए अपने साथी जवान लक्ष्मण राव को अपनी जान पर खेलकर बचाया था। इसके लिए बसंता कुमार को डीजी अवार्ड से नवाजा गया था।
यह भी पढ़िए : नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी
बसंता कुमार यहां सीआरपीएफ की 85 बटालियन में अप्रैल 2015 से जुलाई 2018 तक सेवारत थे। वे बीजापुर घाटी के नीचे के कैम्प में तैनात थे। मार्च 2018 में जवान घाटी में गश्त पर निकले थे। तभी वहां एक आईईडी ब्लास्ट हुआ और इसकी जद में उनके साथी जवान लक्ष्मण राव आ गए। उनका पैर वहां फंसा हुआ था।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए
ब्लास्ट के बाद मौके पर और भी आईईडी होने की आशंका थी लेकिन बसंता राव तब जान की परवाह किए बिना लक्ष्मण राव को निकालने वहां पहुंच गए और उन्हें अपनी पीठ पर लादकर सड़क तक लेकर आए। इस बहादूरी के लिए 85 बटालियन के सीईओ सुधीर कुमार ने डीजी अवार्ड के लिए उनके नाम की संस्तुति की। बसंता को फिर इस बहादूरी के लिए डीजी अवार्ड दिया गया।

Read More : नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला
आपको बता दें कि वीवी बसंता कुमार केरल प्रांत के वियाण्ड जिले के कुनाथीडवाका गांव के निवासी थे। उनकी भर्ती सीआरपीएफ में 2001 में हुई थी। जुलाई 2018 में उनका तबादला भद्राचलम में 82 बटालियन में हुआ। वहां उनका प्रमोशन हवलदार में हुआ और वे फिर ज्वाइनिंग देने कश्मीर गए। इस दौरान आतंकी हमले में वे शहीद हो गए।

Read More : कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!
आतंकी हमले के बाद समूचे देश में शहीदों के सम्मान में सीआरपीएफ के झण्डे एक दिन झुकाए गए और दो मिनट का मौन रखा गया। 85 बटालियन के सीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि उनके साथी जवान इस घटना से गमगीन हैं। साथ में 3 साल काम कर चुके जवानों को उनकी बरबस याद आती है। बसंता मृदुभाषी एवं मिलनसार थे। वे दूसरों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

Read More : नक्सलगढ़ में फोर्स ने लगाया शिविर, ग्रामीणों से बोले CRPF अफसर- माओवाद से नहीं, आपसे है सरोकार!

एक टिप्पणी भेजें