पंकज दाऊद @ बीजापुर। सूबे के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने रविवार को यहां तुरनार में जनपद की ओर से स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित ब्लॉक स्तर की टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का उदधाटन किया। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते वे बोल पड़े कि पीना कम करना है और मुर्गा लड़ाई भी।
कलेक्टर केडी कुंजाम की गेंद पर मंत्री कवासी लखमा ने बल्लेबाजी कर स्पर्धा की शुरूवात की। विधायक विक्रम मण्डावी ने भी पीसीसी सचिव अजय सिंह की गेंद पर बल्लेबाजी की।
यह भी पढ़िए : MLA ने निर्माण कार्यों को लेकर दिखाए कड़े तेवर, कहा- वक्त पर काम हो, टालमटोल बर्दाश्त नहीं
इसके पहले खिलाड़ियों को संबोधित करते कवासी लखमा ने कहा कि अभी शिक्षा और खेल के लिए सारे संसाधन उपलब्ध हैं। इन दोनों क्षेत्रों में आगे आने के व्यापक मौके हैं। पहले युवा मनोरंजन के लिए मुर्गा लड़ाई का शौक रखते थे। उन्होंने कहा कि अब मुर्गा लड़ाई का शौक और पीना दोनों कम करना है।

Read More : भूसे की बोरियों से लदे पिकअप को रोककर ली तलाशी तो वन अमले की फटी रह गई आंखें... भाजपा नेता पर लगा लकड़ी तस्करी का आरोप!
मंत्री लखमा ने कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। इससे पंचायत स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मुकाम हासिल किया जा सकता है। पढ़ाई से भी युवा अपनी मंजिल हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पीसीसी महासचिव सत्तार अली, एआईसीसी मेंबर नीना रावतिया उद्दे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर, जिपं सदस्य कमलेश कारम समेत अन्य मौजूद थे।

24 टीमों ने लिया हिस्सा: यहां 24 से 26 फरवरी तक चलने वाली टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में 20 पंचायतों की 24 टीमों ने हिस्सा लिया है। विजेता को 10 एवं उप विजेता को 5 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। प्रवेश शुल्क एक हजार रूपए रखा गया है। जनपद सीईओ योगेश यादव ने बताया कि इस समारोह के दौरान मंत्री एवं विधायक के हाथों दो महिलाओं को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत बीस-बीस हजार रूपए का चेक दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें