पंकज दाऊद @ बीजापुर। भावी बीजापुर की आबादी को संभालने और इसकी जरूरतों की पूर्ति करने के मकसद से नगर एवं ग्राम निवेश संचालनालय ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें ये अनुमान लगाया है कि 2031 तक बीजापुर निवेश क्षेत्र की आबादी 92692 हो जाएगी। इस निवेश क्षेत्र में जैतालूर, ईटपाल, मांझीगुड़ा एवं तुरनार को शुमार किया गया है।
नगर एवं ग्राम निवेश संचालनालय का अनुमान है कि 2021 में बीजापुर पालिका क्षेत्र की आबादी 35451 हो जाएगी और वहीं 2031 में ये आबादी 89343 होगी और ग्रामीण निवेश क्षेत्रों को मिलाकर ये जनसंख्या 92692 तक होगी। इस आबादी के बढ़ने के कारण नये जिले का गठन, नेशनल हाईवे, दीगर राज्यों से जुड़ाव, प्राकृतिक संपदा, रोजगार, विकास, व्यापार, मनोरंजन, अंतरराज्यीय व्यापार आदि होंगे।
Read More : नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला
संचालनालय ने इस बात का भी जिक्र किया है कि इस निवेश क्षेत्र की बढ़ी आबादी हाल ही के सालों में बाहर से ज्यादा लोगों के आने के कारण है। मास्टर प्लान के नक्शे में सड़क, जंगलात, रिहायशी इलाकों एवं जलस्त्रोंतों के अलावा दीगर संरचनाओं को भी दर्शाया गया है।
Read More : जीतने के बाद मतदाताओं का आभार जताने गांव-गांव पहुंचे विधायक, स्वागत में उमड़ा जनसमूह... बोले- काम होगा तो 'हां' कहूंगा लेकिन झूठ नहीं बोलूंगा!
दरअसल, ये नक्शा गूगल के मैप के आधार पर बनाया गया है। ऐसे में इसमें कई त्रुटियां भी हो सकतीं हैं। मसलन, खेत को जंगल दर्शा दिया गया हो या फिर किसी के मकान को जंगल दिखाया गया हो। इस वजह से लोगों से आपत्ति एवं सुझाव मांगे गए हैं। लोगों से सड़कों की चौड़ाई आदि के बारे में भी सुझाव मांगे गए हैं। इस सिलसिले में जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा से आए अधिकारियों ने लोगों को जानकारी दी।
Read More : निरक्षर लखमा 'दादी' के मंत्री बनने पर प्रियंका गांधी ने कही ये बड़ी बात... फेसबुक पर लिखा- कवासी पढ़-लिख नहीं सकते पर..!
पालिका कार्यालय में हुई सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना संकनी, नपा अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी, विभाग के उप संचालक डीके बघेल, सहायक संचालक आलोक चंद बैसवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, संजू लुंकड़, नपा उपाध्यक्ष घासीराम नाग, सीएमओ पवन मेरिया, पार्षद कलाम खान, प्रवीण डोंगरे, जी रमेश, सहायक ग्रेड दो रऊफ खान, सहायक मानचित्रकार एसएन पैंकरा एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद थे।
जानिए, कहां है कितनी जमीन: आपको बता दें कि बीजापुर पालिका क्षेत्र में 3216, जैतालूर में 552.42, ईटपाल में 952.70, मांझीगुड़ा में 209.09 एवं तुरनार में 700.86 हेक्टेयर जमीन है। 2011 में निवेश क्षेत्र की आबादी 18450 थी। इसमें 2321 ग्रामीण एवं 16129 शहरी आबादी थी। यानि तक निवेश क्षेत्र में शहरी आबादी 87.42 एवं ग्रामीण आबादी 12.58 फीसदी थी।



एक टिप्पणी भेजें