दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर यात्री बस को निशाना बनाते आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना गीदम थाना क्षेत्र के कासोली इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने जिस यात्री बस में आग लगाई है, वह गीदम से छिंदनार जा रही थी। इसी दौरान बुधवार की सुबह कासोली CAF कैम्प के करीब नक्सलियों ने बस को रोका और डीजल टैंक फोड़कर इसे आग के हवाले कर दिया। बताया गया है कि ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली मौके पर पहुंचे थे और घटना के बाद जंगलों में गुम हो गए।
आगजनी की इस घटना में यात्री बस जलकर खाक हो गई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की सर्चिंग की जा रही है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद जिले में यह पहली बड़ी नक्सली वारदात है।
घटना के बाद फायरिंग भी हुई जिसमें कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। एसपी के मुताबिक बस में आग लगाने 12 नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे थे। पकड़े गए माओवादियों के पास से नक्सली साहित्य के अलावा कई अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। वहीं बस में सवार यात्री से नक्सलियों द्वारा लूटा गया एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।


एक टिप्पणी भेजें