जगदलपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। माओवादियों के खिलाफ चल रहे नक्सल आपरेशन में पुलिस को बेहद अहम कामयाबी हासिल हुई है। नक्सलियों की केंद्रीय कमिटी के सदस्य नरसिंह रेड्डी उर्फ जम्पन्ना ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष सरेण्डर कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादी लीडर पर विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा एक करोड़ से अधिक का ईनाम घोषित कर रखा था।
बताया जा रहा है कि जम्पन्ना ने अपनी पत्नी रजिता के साथ बीती रात तेलंगाना पुलिस से समक्ष आत्म समर्पण कर दिया।
नक्सलियों की केंद्रीय कमिटी के सदस्य नरसिंह रेड्डी उर्फ जम्पन्ना आंध्र-ओडिशा स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव भी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक वह बस्तर में कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। जम्पन्ना पर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी 40 लाख रूपए का इनाम घोषित कर रखा था।
खबर बस्तर डॉट कॉम से चर्चा में डीआईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों की केंद्रीय कमिटी के सदस्य नरसिंह रेड्डी उर्फ जम्पन्ना ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष सरेण्डर कर दिया है। पर तेलंगाना पुलिस द्वारा अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है।
डीआईजी के मुताबिक वारंगल निवासी जम्पन्ना बस्तर में भी सक्रिय रहा। उस पर छग सरकार ने 40 लाख का इनाम घोषित किया है। फिलहाल वह ओड़िसा के कंधमाल व कालीहांडी डिविजन में सक्रिय था। नक्सली लीडर के आत्मसमर्पण को माओवादियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।



एक टिप्पणी भेजें