बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बासागुड़ा सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ एक जवान ने साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बस्तर डीआईजी पी सुंदरराज ने घटना की पुष्टि कर दी हैै। जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ 168वीं बटालियन के आरक्षक संतराम ने आज शाम अपने साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस वारदात में एसआई वीके शर्मा (जम्मू कश्मीर) , एसआई मेघसिंह (अहमदाबाद) , एएसआई राजवीर (झुंझनू, राजस्थान) एवं आरक्षक जीएस राव (विजयनगरम) की मौके पर सांसें थम गई। जबकि एक एएसआई गजानंद (रेवाड़ी, हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल आरोपी जवान पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं इस हमले में घायल एएसआई को रायपुर रेफर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें