दंतेवाड़ा/सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा सड़क निर्माण में लगी एक दर्जन से अधिक वाहनों में आगजनी की खबर है। आज देर शाम माओवादियों ने उत्पात मचाते हुए किष्टाराम थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि मजदूरों व ड्राइवरों के साथ मारपीट कर इन्हें बंधक बना कर नक्सली अपने साथ जंगल ले कर गए थे। खबर है कि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने खबर बस्तर डॉट कॉम को बताया कि किष्टाराम थाना क्षेत्र के कासाराम के पास की यह घटना है। नक्सलियों ने यहां तबाही मचाते हुए तकरीबन दर्जन भर वाहनों को फूंक डाला।
एसपी के मुताबिक नक्सलियों द्वारा जलाई गई वाहनों में ट्रेक्टर, मिक्सर मशीन व आॅटो शमिल हो सकते हैं। चूंकि यह क्षेत्र संवेदनशील है एवं नेटवर्क की दिक्कत के चलते सही घटनाक्रम की जानकारी शुक्रवार की सुबह ही मिल सकती है।
एसपी ने बताया कि किष्टाराम व चिंतलनार के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें उक्त वाहन लगे थे। उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा कुछ आॅटो में भी आगजनी की गई है, जो तेलंगाना व छत्तीसगढ़ के बीच ग्रामीणों को लाने ले जाने का काम करती थी।


एक टिप्पणी भेजें