भाजपा पदाधिकारियों द्वारा राजस्व निरीक्षक से मारपीट के मामले की कोन्टा विधायक ने कि निंदा
सुकमा @ फारूख अली। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा राजस्व निरीक्षक से मारपीट का मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कोंटा विधायक कवासी लखमा ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भाजपा जिलाअध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के खिलाफ़ कार्यवाही नही हुई तो काँग्रेस पार्टी धरना एवं जिला बंद करेगी।
विधायक लखमा ने पत्रकारों को बताया कि 12 अक्टूबर 2017 को छिंदगढ़ आरआई श्रीवास्तव जो कि सुकमा के भी प्रभार मे हैं, जैसे ही सुकमा तहसील पहुँचे वहाँ पहले से ही मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज देव एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पेद्दी ने गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट की। लखमा ने तहसीलदार पर मामले को देखने के बावजूद कार्यवाही नही करने पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विधायक ने कहा कि सुकमा जिला नक्सल प्रभावित है और कोई अधिकारी-कर्मचारी यहाँ आने से डरते हैं और उस पर भाजपा नेताओं की दादागिरी की वजह से अधिकारी कर्मचारी दहशत मे रहते हैं। लखमा ने कहा कि सुकमा कलेक्टर एवं सुकमा एसपी ने वे से आग्रह करते हैं कि मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर उनके खिलाफ़ कार्यवाही करें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना-प्रदर्शन के साथ ही सुकमा जिला बंद किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष करन देव, युंका महासचिव दुर्गेश राय मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें